ePaper

सोनपुर मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान 2803 बेटिकट पकड़े गये

Updated at : 24 Feb 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान 2803 बेटिकट पकड़े गये

विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 2803 मामलों में बिना टिकट

विज्ञापन

सोनपुर. मंगलवार को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन व मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियां दर्ज की. इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 2803 मामलों में बिना टिकट व अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा. इनसे 19,38,490 रूपये की राजस्व वसूली की गयी, जो मंडल के राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करती है. सोनपुर मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है. विदित हो कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 7,14,687 बेटिकट यात्रियों से कुल 47,92,05,456 रुपया का रेल राजस्व अर्जित किया है. यह यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, मंडल की सतत मॉनीटरिंग व टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है. सोनपुर मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान केवल राजस्व संरक्षण ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अवैध यात्रा पर प्रभावी रोक लग सके और अधिक से अधिक यात्री समुचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित हो.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन