छत की सेंटरिंग करने के दौरान गिरकर राजमिस्त्री की मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
छत की सेंटरिंग करने के दौरान गिरकर राजमिस्त्री की मौत

प्रखंड क्षेत्र के गंगौली गांव में गुरुवार को मकान की छत से से गिरने के कारण एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मशरक. प्रखंड क्षेत्र के गंगौली गांव में गुरुवार को मकान की छत से से गिरने के कारण एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक छत की सेंटरिंग करने के दौरान अनियंत्रित होकर राजमिस्त्री नीचे गिर गया. घटना के बाद परिजन के साथ स्थानीय उसे अचेतावस्था में मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के योगेंद्र राय उर्फ भेला राय का 35 वर्षीय पुत्र संजय राय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गंगौली गांव निवासी रफीक अंसारी के मकान की छत की सेंटरिंग का कार्य चल रहा था, उसी दौरान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से संजय राय छत से नीचे गिर गया.घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी सुनैना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन