संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहइ शाहपुर का है. मृतका सोमनाथ शर्मा की पत्नी कुसुम देवी 40 वर्षीया बतायी जाती है.

विज्ञापन

बनियापुर. एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहइ शाहपुर का है. मृतका सोमनाथ शर्मा की पत्नी कुसुम देवी 40 वर्षीया बतायी जाती है. जो कि जलालपुर थाना क्षेत्र के सुकसेना भटकेसरी गांव निवासी विमल शर्मा की पुत्री थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. जिसको लेकर परिवार में खटपट चल रहा था. उक्त महिला को अचेतावस्था में पीएचसी बनियापुर लाया गया था. जहां महिला की गले पर रस्सी के निशान को देख अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की सूचना बनियापुर पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे ले आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. घटना की सूचना पर मृत महिला के मायके वाले के भी अस्पताल पहुंचने की बात बतायी जा रही है. बनियापुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि अबतक मामले में कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है. घटना से जुड़ी विंदुओं को ध्यान में रख जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन