गड़खा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
गड़खा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर वीरभान गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

विज्ञापन

गड़खा. थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर वीरभान गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान प्रभात पांडेय की 26 वर्षीय पत्नी संध्या कुमारी के रूप में की गयी है. बताया जाता है की शव कमरे के अंदर से पाया गया है जो शव संदिग्ध स्थिति में थी. घटना की सूचना मिलते ही गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बताया जाता है कि संध्या कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व प्रभात पांडेय के साथ हुई थी. उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामले में पति प्रभात पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट हो सकेगा. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया था. वरिय सारण पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सुक्ष्म निरिक्षण किया गया. साथ ही प्रकरण मे वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एफएसएल टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया है. मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. वही मृतिका के पिता द्वारा ससुराल पक्ष द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन