सारण: मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मारपीट, मनरेगा कार्यालय के पास युवक घायल; आधा दर्जन पर आरोप

Updated:
विज्ञापन
मढ़ौरा में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, एक युवक घायल

सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड में मनरेगा कार्यालय के पास मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में भलुई गांव निवासी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय के सामने मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में भलुई गांव निवासी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल युवक को रिश्ते में मढ़ौरा प्रखंड प्रमुख का देवर बताया जा रहा है.

पूर्व विवाद को लेकर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, विकास कुमार किसी आवश्यक कार्य से मनरेगा कार्यालय के पास पहुंचे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने किसी पुराने विवाद को लेकर उनसे बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई.

मारपीट में विकास कुमार को चोटें आईं. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया और घायल युवक को इलाज के लिए मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया.

आधा दर्जन से अधिक लोगों पर लगाया आरोप

घायल विकास कुमार ने मढ़ौरा थाना में लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है. उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

मढ़ौरा थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Manokamna Singh

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन