ePaper

जीवित पेंशनधारी को इ-लाभार्थी पोर्टल पर दिखाया मृत, तीन माह से बंद है पेंशन

Updated at : 13 Nov 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
जीवित पेंशनधारी को इ-लाभार्थी पोर्टल पर दिखाया मृत, तीन माह से बंद है पेंशन

इ-लाभार्थी पोर्टल सिस्टम की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें तरैया प्रखंड के देवरिया गांव निवासी 76 वर्षीय रामदेव महतो को जीवित होने के बावजूद मृत घोषित कर उनका वृद्धा पेंशन बंद कर दिया गया.

विज्ञापन

तरैया. इ-लाभार्थी पोर्टल सिस्टम की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें तरैया प्रखंड के देवरिया गांव निवासी 76 वर्षीय रामदेव महतो को जीवित होने के बावजूद मृत घोषित कर उनका वृद्धा पेंशन बंद कर दिया गया. रामदेव महतो ने बताया कि उन्हें अगस्त तक नियमित रूप से पेंशन मिल रहा था, लेकिन पिछले दो माह से भुगतान नहीं हुआ. जब उन्होंने साइबर कैफे में जाकर जांच करवाई तो पता चला कि इ-लाभार्थी पोर्टल पर उन्हें सितंबर माह में मृत दिखा दिया गया है, जिसके बाद से उनका पेंशन भुगतान रोक दिया गया. इससे आहत होकर पीड़ित ने सारण जिला अधिकारी से इसकी शिकायत की है और पेंशन बहाल करने की मांग की है. इस संबंध में तरैया प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक ने बताया कि मामले की जानकारी अब मिली है. यह एक तकनीकी त्रुटि है, जिसे जल्द ही सुधार कर पेंशन पुनः चालू करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन