Bihar News: पुलिस टीम पर हमला कर शराब धंधेबाज को छुड़ाया, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Jan 2025 8:51 PM

विज्ञापन

बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक)

Bihar News: बिहार में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर अपने एक साथी को छुड़ा लिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

विज्ञापन

Bihar News: सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव के खजुरबन्नी में शराब धंधेबाजों को पकड़ने गयी पुलिस पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 50 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन दर्जनों धंधेबाज बलपूर्वक पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर फरार हो गये. इस दौरान दो पक्षों की आपसी झड़प में थानाध्यक्ष अंकित कुमार समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये.

पुलिस की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया और धंधेबाज को छुड़ा लिया

थानाध्यक्ष सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि बसतपुर गांव से मोबाइल पर सूचना मिली कि खजुरबन्नी में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ बसतपुर स्थित खजुरबन्नी पहुंचे जहां पुलिस को देखते तीन धंधेबाज भागने लगा जिसमें से पुलिस ने अनिल पासवान नामक एक धंधेबाज को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी को देखते हुए दर्जनों की संख्या में धंधेबाजों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज अनिल पासवान को छुड़ाकर कर भगा ले गये.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई पुलिसकर्मी घायल

इस घटना के दौरान थानाध्यक्ष अंकित कुमार, एसआइ विजय कुमार और विक्रमा प्रसाद, एएसआइ मनीष कुमार व होमगार्ड के जवान राजीव कुमार सिंह भी चोटिल हो गये. सभी चोटिल पुलिस पदाधिकारियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा में उपचार किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष के बयान पर दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के 16 जिलों में अगले 72 घंटे छाया रहेगा घना कुहासा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन