ePaper

Saran News : राजद कार्यालय में लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन मना

Updated at : 11 Jun 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : राजद कार्यालय में लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन मना

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर केक काटा गया

विज्ञापन

छपरा. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर केक काटा गया एवं उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. जिला प्रवक्ता डॉ अमित रंजन ने बताया कि पूरे जिले में लालू प्रसाद का जन्मदिन ”सद्भावना दिवस”के रूप में मनाया जा रहा है. कहीं गरीब बस्तियों में भोजन वितरण किया जा रहा है, तो कहीं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम और टॉफियां बांटी जा रही हैं. इस अवसर पर अनिल यादव, गौतम यादव, प्रो. लाल बाबू यादव, रामलाल राम, अजय राय, गुलाम गौश, ई निशांत, उपेंद्र, सुनील राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. एकमा विधायक के आवास पर मना जन्मदिन : एकमा. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन बुधवार को एकमा विधायक श्रीकांत यादव के राजापुर स्थित आवासीय परिसर में धूमधाम से सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केक काटा और दीर्घायु होने की कामना की. जन्मदिन समारोह के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया गया. शाम के समय राजद कार्यकर्ता दलित बस्तियों में पहुंचे और वहां जरूरतमंदों को भोजन कराकर सामाजिक सेवा और समानता का संदेश दिया. इस अवसर पर राजद नेता सुभाष यादव, अवधेश यादव, जितेंद्र यादव, अहमद अली नेताजी, जाकिर अंसारी, अनिल कुमार, जगमोहन प्रसाद, मनोज प्रसाद, अनिल यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे. छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, कलम, चॉकलेट वितरित : पानापुर. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 78वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा. राजद के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेमराहा दलित बस्ती में जन्मदिन का केक काटा एवं दलित बस्ती के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, कलम, चॉकलेट आदि का वितरण किया. इस मौके पर राजद नेता डॉ. वकील राय, मुखिया सुनील राय, विनोद यादव, दीना राम, मनोज राय सहित अन्य उपस्थित थे.

केक काटकर कार्यकर्ताओं ने की लंबी आयु की कामना :

तरैया/दरियापुर. बुधवार को राजद सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन तरैया और दरियापुर प्रखंडों में राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया. तरैया-अमनौर एसएच 104 के किनारे स्थित शाहनेवाजपुर में राजद कार्यालय में पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय के नेतृत्व में केक काटा गया. इस अवसर पर प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे. पूर्व विधायक श्री राय ने लालू प्रसाद को गरीबों, शोषितों और वंचितों का मसीहा बताते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के सशक्त प्रतीक हैं. गुदरी के लाल लालू यादव का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गयी. मौके पर सिपाही लाल महतो, चन्देश्वर राय, रविन्द्र राय, बीर बहादुर राय, विजय कुमार यादव, अखिलेश यादव, नरेश पासवान, भिखारी राय, मो. आजाद उर्फ टनटन जी, रामजी रौशन, अशोक यादव, अशोक शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं दरियापुर संवाददाता के अनुसार, राजद जिला महिला प्रकोष्ठ ने भी दुर्बेला दलित बस्ती में जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया. जिलाध्यक्ष संध्या राय के नेतृत्व में केक काटा गया और दलित बच्चों के बीच कॉपी, कलम, किताबें और मिठाइयां वितरित की गयीं. इस अवसर पर राजद नेत्री डॉ रोहिणी आचार्या का संदेश भी पढ़ा गया, जिसमें लालू यादव को विचारधारा का प्रतीक बताया गया. संध्या राय ने कहा कि लालू जी एक विशाल वटवृक्ष की तरह हैं, जो समाज के हर वर्ग को छाया देते हैं. समारोह में प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, मीना देवी, कुमार अशोक, भूषण राय, नीतू देवी, शत्रुघ्न राम, दीपक राम, हेवंती देवी, सुनीता देवी, लालती देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन