जेपीयू यूजी एडमिशन 2026: नामांकन की अंतिम तिथि आज, कम एडमिशन से बढ़ सकती है डेडलाइन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन
JPU UG Admission 2026: जेपी विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन की आज अंतिम तिथि है. कम दाखिले के कारण तिथि बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. आज शाम 4 बजे पहली मेरिट लिस्ट जारी होगा.
JPU UG Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. 30 जून को पहली मेधा सूची के आधार पर दाखिले की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. हालांकि अब तक अपेक्षाकृत कम छात्रों के नामांकन कराने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है.
शाम 4 बजे जारी होगा पहली मेरिट लिस्ट
जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) की ओर से स्नातक सत्र 2026-30 में पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है. विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार सभी संबद्ध कॉलेजों में आज शाम 4 बजे तक ही दाखिले की प्रक्रिया चलेगी.
सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Saran News: 24 जून से शुरू हुई थी नामांकन प्रक्रिया
विश्वविद्यालय ने 24 जून को पहली मेधा सूची जारी की थी. उसी दिन से छपरा, सीवान और गोपालगंज के विभिन्न कॉलेजों में नामांकन शुरू कर दिया गया था. शुरुआत के कुछ दिनों तक छात्रों की संख्या काफी कम रही, जबकि 29 जून को सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली.
अब तक सिर्फ 30 फीसदी छात्रों ने कराया दाखिला
पहली मेधा सूची में करीब 23 हजार छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था, लेकिन अब तक लगभग 30 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही अपना नामांकन कराया है. जबकि इस सत्र में कुल 40 हजार छात्रों ने आवेदन किया था. कम नामांकन को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ने की संभावना बढ़ गई है.
Jai Prakash University: अंतिम आंकड़े के बाद होगा डेडलाइन पर फैसला
छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून से नामांकन प्रक्रिया ने गति पकड़ी है. उन्होंने कहा कि 30 जून को भी कॉलेजों में फॉर्म वेरिफिकेशन होगा. शाम तक अंतिम आंकड़े मिलने के बाद ही नामांकन की तिथि बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय लिया जाएगा.
कॉलेजों में हेल्प डेस्क और अतिरिक्त काउंटर सक्रिय
छात्रों की सुविधा के लिए छपरा, सीवान और गोपालगंज के सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क संचालित किए जा रहे हैं. नामांकन प्रक्रिया को तेज करने के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं. साथ ही विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि दस्तावेजों का सत्यापन उसी दिन पूरा कर छात्रों को फीस लॉक का विकल्प उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे समय पर ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकें.
दूसरी मेरिट लिस्ट की तैयारी भी होगी
विश्वविद्यालय ने पहली मेधा सूची में शामिल सभी छात्रों से समय पर नामांकन कराने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि पहली सूची की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दूसरी मेधा सूची तैयार की जाएगी, जिससे शेष सीटों पर नामांकन कराया जा सके.
JPU UG Admission 2026: 5 जुलाई से कक्षाएं शुरू होने की संभावना
नामांकन की धीमी रफ्तार को देखते हुए पहले से प्रस्तावित शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव हो सकता है. अब अधिकांश कॉलेजों में 5 जुलाई से स्नातक सत्र 2026-30 की कक्षाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं को अपडेट करने की तैयारी शुरू कर दी है.
कॉलेजों में चल रही हैं तैयारियां
कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर कई कॉलेजों में गर्ल्स कॉमन रूम, क्लासरूम और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. उद्देश्य है कि नए सत्र की कक्षाएं शुरू होते ही छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










