जेपीयू के कॉलेजों में 1 जुलाई से Red Run 2026, छात्रों को मिलेगी HIV/AIDS से बचाव की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
JPU Red Run 2026

जयप्रकाश विश्वविद्यालय

JPU Red Run 2026: जेपीयू के कॉलेजों में 1 जुलाई से रेड रन 2026 अभियान शुरू होगा. छात्रों को HIV/AIDS जागरूकता के साथ 5 किमी रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

सारण से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट
JPU Red Run 2026:
जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में 1 जुलाई से रेड रन 2026 अभियान की शुरुआत होगी. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स से बचाव, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है. अभियान के तहत कॉलेजों से लेकर राज्य स्तर तक पांच किलोमीटर की रेड रन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.

JPU Red Run 2026: 1 जुलाई से शुरू होगा रेड रन 2026 अभियान

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सहयोग से रेड रन 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह अभियान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित होगा. इसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स और अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूकता बढ़ाना है.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Saran News: छात्रों को एचआईवी संक्रमण से बचाव की दी जाएगी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव, सुरक्षित जीवनशैली, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सामाजिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी जाएगी. अभियान का उद्देश्य युवाओं को सही जानकारी देकर समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है.

पांच किलोमीटर की रेड रन प्रतियोगिता होगी आयोजित

एनएसएस समन्वयक प्रो. हरिश्चंद ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में 5 किलोमीटर की रेड रन प्रतियोगिता आयोजित होगी. इसमें रेड रिबन क्लब के सदस्य, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.

तीन चरणों में होगा कार्यक्रम

रेड रन 2026 का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा. इसमें पहले महाविद्यालय स्तर, फिर जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 जुलाई से 22 जुलाई के बीच संपन्न कराई जाएंगी.

Saran College News: सारण में राजेंद्र कॉलेज से होगी शुरुआत

सारण जिले में रेड रन कार्यक्रम का आयोजन 1 जुलाई को राजेंद्र कॉलेज, छपरा में किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी डॉ. बेठियार सिंह साहू के नेतृत्व में होगा. जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पहले सभी संबद्ध कॉलेजों में रेड रन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा.

स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा फोकस

रेड रन 2026 का उद्देश्य केवल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, एचआईवी/एड्स से बचाव, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है.

सफल आयोजन के लिए पर्यवेक्षक नामित

एनएसएस समन्वयक प्रो. हरिश्चंद ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षकों को नामित किया गया है. साथ ही सभी कॉलेजों के रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

Also Read: सारण के परसा में 200 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन