लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश : एसएसपी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश : एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष कुमार ने गुरुवार को दरियापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

दरियापुर. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष कुमार ने गुरुवार को दरियापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर, अंचल पुलिस निरीक्षक, सोनपुर व दरियापुर थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों,पुलिस कर्मियों व चौकीदारों को अपराध नियंत्रण के संदर्भ में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसएसपी ने थाने के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की जांच की. जांच के क्रम में अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों का सुधार करने, लंबित कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, कार्यालय एवं थाना में साफ-सफाई रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. एसएसपी ने थाने के 250 से उपर कांडों का विस्तृत समीक्षा की. इसी माह में 60 कांडो के त्वरित निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया. साथ ही वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कुर्की व वारंट प्रे करने का भी निर्देश थानाध्यक्ष को दिया. डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारियो व कर्मियों को महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन