सारण के सिताबदियारा में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर, 287 लोगों ने कराया निःशुल्क पंजीकरण

Author Nadim ahmad|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

शिविर में जुटे लाभुक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News: सिताबदियारा में सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर आयोजित आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर में 287 लोगों का निःशुल्क पंजीयन किया गया. घर-घर पहुंच रही हैं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं, क्षेत्र के विकास में सांसद की भूमिका पर भी हुई चर्चा.

विज्ञापन

Saran News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा में गुरुवार को सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया. रामनगर स्थित समाजसेवी अरविंद सिंह के आवास पर आयोजित शिविर में 287 लोगों का निःशुल्क पंजीकरण किया गया.

विज्ञापन

घर-घर पहुंच रही केंद्र सरकार की योजनाएं

शिविर के दौरान रिविलगंज प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत और वय वंदना कार्ड जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने में सांसद राजीव प्रताप रूडी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सांसद की पहल पर गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों का पंजीकरण कराया जा रहा है और उन्हें आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

सिताबदियारा के विकास में सांसद की भूमिका का किया जिक्र

धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सिताबदियारा क्षेत्र को गंगा कटाव से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा तत्कालीन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहल कर रिंग बांध निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में बिहार से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नया पावर सब-ग्रिड स्थापित कराया गया, जिससे लोगों को अब निर्बाध बिजली मिल रही है.

सुबह से शाम तक चला पंजीकरण अभियान

शिविर में सांसद के सेवा वाहन के माध्यम से पहुंची 10 सदस्यीय टीम और चार कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार पंजीकरण का कार्य किया.

कई लोगों ने किया सहयोग

शिविर के सफल संचालन में भोला सिंह, सेवानिवृत्त दरोगा रामबिहारी सिंह, डॉ. ददन महतो, सुखदेव सिंह, अरुण सिंह, उपसरपंच डब्लू सिंह, मंडल महामंत्री प्रियकांत कुशवाहा, मनोकामना सिंह, कर्ण सिंह, रिंटू सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश सिंह और विजय सिंह सहित कई लोगों ने सक्रिय सहयोग किया.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन