परिसीमन का साहसिक और ऐतिहासिक फैसला के लिए मुखिया संघ ने सीएम को दी बधाई<bha>@</bha> 32 वर्षो के बाद होने वाले परिसीमन से बढ़ेगी पंचायतों की संख्या, नये प्रतिनिधियों को मिलेंगे अवसर

Author Manoj kumar|Edited by Alok Kumar
Updated:
विज्ञापन
परिसीमन का साहसिक और ऐतिहासिक फैसला के लिए मुखिया संघ ने सीएम को दी बधाई<bha>@</bha> 32 वर्षो के बाद होने वाले परिसीमन से बढ़ेगी पंचायतों की संख्या, नये प्रतिनिधियों को मिलेंगे अवसर

बिहार में 32 वर्षों बाद हो रहे परिसीमन के ऐतिहासिक फैसले पर मुखिया संघ ने सीएम का आभार जताया। अब पंचायतों की संख्या बढ़ेगी और नए प्रतिनिधियों को मौका मिलेगा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तरैया. परिसीमन का साहसिक और ऐतिहासिक फैसला के लिए तरैया मुखिया संघ व सरपंच संघ ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है. मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने कहा है कि जनता की आवाज को गंभीरता से सोच विचार कर मुख्यमंत्री के द्वारा जो निर्णय लिया गया है. ऐसा ऐतिहासिक निर्णय बिरला व्यक्ति ही ले सकता है. इस निर्णय के लिए तरैया मुखिया संघ मुख्यमंत्री को बधाई दिया है. पंच - सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय से ग्राम पंचायतों, ग्राम कचहरी, वार्डो व जिला परिषद की सीमा बदल जायेगी. परिसीमन बहुत जरूरी था. वर्ष 1094 के परिसीमन के अनुसार चल रहा था यानी 32 वर्षो के बाद पंचायतों का भौगोलिक स्थिति बदलेगा. तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने बिहार सरकार के मुखिया माननीय सम्राट चौधरी को इस ऐतिहासिक फैसला के लिए बधाई दी है. माधोपुर मुखिया सह जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा है कि आगामी पंचायत चुनाव नये परिसीमन के अनुसार होंगे. जिसमें पंचायतों की संख्या बढ़ेगी और नये प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में डेवढ़ी मुखिया प्रियंका सिंह, पोखरेड़ा मुखिया रीता यादव, चैनपुर मुखिया जयश्री देवी, डुमरी मुखिया कमल देवी, सुशीला देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन