Saran News : बाइक की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : बाइक की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के चालीस आरडी नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल महिला की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान छपरा सदर अस्पताल में हो गयी.

विज्ञापन

मशरक. थाना क्षेत्र के चालीस आरडी नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल महिला की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान छपरा सदर अस्पताल में हो गयी. उक्त महिला की शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक चाॅदकुदरिया गांव निवासी रमतुल्लाह मियां की पत्नी 53 वर्षीय सफरीना खातुन है. घटना सोमवार को दोपहर 11 बजे के करीब की बतायी जा रही है. इस मामले मे शव के साथ मशरक थाना परिसर पहुंचे मृतक के पति रमतुल्लाह मियां द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि उक्त महिला डुमरसन बाजार से पैदल अपने घर जा रही थी. इसी दौरान चालीस आरडी पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ठोकर मारकर फरार हो गया. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गया. इस मामले में पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने पीड़ित परिजन को आर्थिक सहयोग की मांग करते हुए बताया कि मृतक महिला बेहद गरीब परिवार की थी. उसी के मेहनत मजदुरी से परिवार का भरण-पोषण होता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन