होटल में नाश्ता करने आये ग्राहक ने चाकू मारकर दुकानदार व उसके भाई को किया जख्मी

भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में बाबा जलेबी कचौड़ी के दुकान पर पत्तल फेंकने को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद ग्राहक ने दुकानदार व उसके चचेरे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया गया.
छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में बाबा जलेबी कचौड़ी के दुकान पर पत्तल फेंकने को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद ग्राहक ने दुकानदार व उसके चचेरे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. घायल भगवान बाजार थाना क्षेत्र के सलापतगंज मुहल्ला निवासी स्वर्गीय कृष्णा साह का पुत्र दीपक कुमार व गणपति साह का पुत्र सुमीत कुमार है. चाकू मारने वाला ग्राहक टक्कर मोड का मोहम्मद फैजान बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायलों ने बताया कि टक्कर मोड़ स्थित दुकान पर सुबह के समय ग्राहकों की काफी भीड़ थी. इसी बीच ग्राहक फैजान वहां पहुंचकर नाश्ता करने के बाद पत्तल को टेबल पर ही छोड़ देता है. जिसके बाद दुकानदार द्वारा पत्तल फेंकने को कहा जाता है. तभी वह गाली देते हुए चाकू से ताबातोड़ हमला कर देता है. जिसमें कुछ देर के लिए दुकान के समीप अफरा तफरी का माहौल हो जाता है. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची भगवान बाजार डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा चाकू मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के बाद आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गयी और चाकू मारने वाले युवक को भी बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया. पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. जहां से उसके इलाज के बाद भगवान बाजार पुलिस थाने लेकर चली गयी. वही इस संदर्भ में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




