saran news : छपिया में पूर्व की दुश्मनी में तलवार घोंप कर किया घायल, गंभीरावस्था में रेफर

Updated:
विज्ञापन
saran news : छपिया में पूर्व की दुश्मनी में तलवार घोंप कर किया घायल, गंभीरावस्था में रेफर

saran news : महिला समेत आठ पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपित मां-बेटी गिरफ्तार

विज्ञापन

saran news : तरैया. थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में पूर्व के दुश्मनी को लेकर तलवार से वार कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घायल युवक राजू कुमार सिंह का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वस्थ केंद्र मसरख में हुआ. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में संजय सिंह की पत्नी प्रमिला देवी ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि मेरा भतीजा राजू बाइक से मसरख जाने के लिए निकला, तो बगल के पड़ोसी नितेश कुमार उर्फ चंदन, निरंजन सिंह, कमलेश सिंह, लालती देवी, नीरज कुमारी, ढुलू उर्फ साक्षी कुमारी, रूमा देवी, अवधेश सिंह एक राय होकर घेरकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे. कमलेश सिंह जान से मारने की धमकी दी, तब तक नीतेश ने जान से मारने की नीयत से पेट में तलवार घोंप दिया तथा बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. राजू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा तथा तलवार के वार से लाद बाहर निकल गया. पूर्व की दुश्मनी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसरख पहुंचे, जहां से स्थिति नाजुक होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मां लालती देवी व बेटी ढुलू उर्फ साक्षी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया तथा सोमवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन