ePaper

छिपाकर ले जायी जा रही शराब जब्त, कंटेनर के साथ चालक गिरफ्तार

Updated at : 18 Jan 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
छिपाकर ले जायी जा रही शराब जब्त, कंटेनर के साथ चालक गिरफ्तार

जय प्रभा सेतु पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम व मांझी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार की देर शाम कुरकुरे के नीचे छुपाकर शराब ले जा रहे कंटेनर को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

मांझी. जय प्रभा सेतु पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम व मांझी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार की देर शाम कुरकुरे के नीचे छुपाकर शराब ले जा रहे कंटेनर को जब्त कर लिया. इस दौरान पुलिस ने भाग रहे चालक को हिरासत में लिया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष देव आशीष हंस ने बताया कि जय प्रभा सेतु पुल के मुहाने पर बने चेक पोस्ट पर वाहन की जांच चल रही थी. इसी दौरान उतर प्रदेश की तरफ से एक कंटेनर आ रही थी. जांच के दौरान संदेह होने पर उत्पाद विभाग की टीम ने मांझी पुलिस को फोन करके बुलाया तथा कंटेनर को मांझी थाना ले जाकर जांच किया तो कुरकुरे के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा शराब का जखीरा मिला. मांझी थाना पुलिस एवम उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता के बाद शराब तस्करों में हड़कम्प ब्याप्त है. कंटेनर की गहनता से जांच के बाद उत्पाद विभाग की पुलिस चालक समेत कंटेनर समेत गिरफ्तार चालक को अपने साथ लेकर छपरा रवाना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन