saran news : मॉनसून से पहले नहीं सुधरी व्यवस्था, तो डूबेगा छपरा

Updated:
विज्ञापन
saran news : मॉनसून से पहले नहीं सुधरी व्यवस्था, तो डूबेगा छपरा

saran news : आंधी-बारिश ने खोली पोल, बिजली व ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल, हवा चलते ही गुल हो रही बिजली, उपभोक्ताओं ने सुधार की उठायी मांग, नालों और सड़कों की अधूरी व्यवस्था से लोग चिंतित

विज्ञापन

saran news : छपरा. सोमवार की शाम आयी आंधी और बारिश ने नगर प्रशासन और बिजली विभाग की साल भर की तैयारी की पोल खोलकर रख दी है. अभी पूरा मानसून बाकी है. यदि दोनों व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुई, तो पिछले साल अक्टूबर महीने की भांति पूरा छपरा शहर डूब जायेगा. वहीं बिजली व्यवस्था कई दिनों तक चौपट हो जायेगी. दोनों विभागों द्वारा बनायी गयी क्विक रिस्पांस टीम भी कारगर साबित नहीं हो रही है. हेल्प डेस्क भी बेकार साबित हो रहा है.

अभी तक नहीं जोड़े गये मिसिंग लिंक नाले

राजेंद्र कॉलेजिएट रोड के अलावा मासूम गंज इलाके, मिर्चाइया टोला, करीम चक, दहियावा मिशन रोड, नेहरू चौक रोड, स्टैंड रोड, साहिबगंज सोनार पट्टी, मोना मिश्रा टोली रोड आदि इलाके हैं, जहां मिसिंग लिंक की समस्या है. यदि इन्हें बड़े नालों से कनेक्ट नहीं किया गया, तो जल जमाव की समस्या बनी रहेगी.

नये ड्रेनेज की नहीं हुई सफाई, अधूरी सड़कें भी बढ़ायेगी परेशानी

नगर निगम क्षेत्र में कई इलाकों में नयी सड़कों का निर्माण हुआ है. ड्रेनेज भी बने हैं, लेकिन उनमें बालू भरे बोरे और मिट्टी छोड़ दी गयी है. इससे ड्रेनेज जाम हो रहे हैं. शहर के टक्कर मोड़ से लेकर गुदरी चौक तक बने ड्रेनेज में भी यही स्थिति सोमवार को देखने को मिली. राजेंद्र कॉलेजिएट से गुदरी चौक तक बने सड़क और ड्रेनेज का कहीं लिंक नहीं किया गया है. भगवान बाजार थाना रोड पर न तो सड़क बनी है और न ही ड्रेनेज तैयार हुआ है. मोना पंचायत रोड की सड़क और ड्रेनेज भी अधूरे हैं. इसी तरह एक दर्जन से अधिक जगहों पर निर्माण अधूरा पड़ा है.

कलेक्टरेट रोड के खनुआ नाले ने दिखाया ट्रेलर

पिछले साल अक्टूबर में कलेक्टरेट रोड स्थित खनुआ नाला के ओपन प्वाइंट ने पूरे शहर को डूबा दिया था. सोमवार को फिर वही स्थिति देखने को मिली. सरकारी बाजार और 20 सेमिनरी की ओर से पानी आना शुरू हुआ, जिससे कलेक्टरेट रोड पर जल जमाव हो गया. खनुआ नाला का सीधा जुड़ाव सरयू नदी से है. ऐसे में बाढ़ आने पर पूरे शहर में पानी फैलने का खतरा बना रहेगा. इस पर भी काम करना जरूरी है.

नगर निगम के लिए ये खड़ी करेंगे मुश्किलें

43 नालों की सफाई अधूरी

15 मिसिंग लिंक नालों का जुड़ाव नहीं होना33 एग्जिट बिंदुओं की बेहतर सफाई नहीं होना

02 कलेक्टरेट रोड के नालों का जुड़ाव नहीं होना25 जलजमाव वाली सड़कों का निर्माण नहीं होना

15 बड़े ड्रेनेज का निर्माण नहीं होना

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन