पति-पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी में पति की गयी जान, पत्नी पीएमसीएच रेफर

Updated at : 27 Aug 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी में पति की गयी जान, पत्नी पीएमसीएच रेफर

शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार टक्कर मोड़ मोहल्ला में पारिवारिक कलह के बाद पति-पत्नी के बीच हुई चाकू बाजी में पति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी.

विज्ञापन

छपरा. शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार टक्कर मोड़ मोहल्ला में पारिवारिक कलह के बाद पति-पत्नी के बीच हुई चाकू बाजी में पति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. वही पत्नी को गंभीर स्थिति में बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान शहर के गुदरी बाजार मोहल्ला निवासी रामचंद्र प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है. वहीं गंभीर स्थिति में उसकी पत्नी दीपशिखा को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की संध्या पर पति-पत्नी दोनों घर में ही थे और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ. इस बीच दोनों को लहुलुहान स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया. जहां चंदन की मौत हो गयी. वहीं उसकी पत्नी को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि पति और पत्नी अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ टक्कर मोड़ स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे. जहां पारिवारिक कलह में या घटना घटित हुई है. परिवार वालों के अनुसार चंदन के द्वारा पहले अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से हमला किया गया. जिसके बाद अपने गले पर भी चाकू से वार किया गया है. वहीं ऐसी अटकल लगायी जा रही है कि पति-पत्नी के बीच चाकू बाजी में यह घटना घटित हुई है. फिलहाल स्थिति जो भी हो पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. भगवान बाजार थाना पुलिस ने चंदन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की चार प्रक्रिया चल रही थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन