खाने पीने का सामान नहीं देने पर होटल संचालिका के साथ मारपीट, केस दर्ज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
खाने पीने का सामान नहीं देने पर होटल संचालिका के साथ मारपीट, केस दर्ज

शीतलपुर परसा पथ पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरई स्थित में एक होटल में संचालिका द्वारा खाने पीने का सामान नहीं दिये जाने पर उसके साथ मारपीट की गयी.

विज्ञापन

दरियापुर. शीतलपुर परसा पथ पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरई स्थित में एक होटल में संचालिका द्वारा खाने पीने का सामान नहीं दिये जाने पर उसके साथ मारपीट की गयी. इतना ही नहीं हमलावरों ने होटल में पैसा रखने के लिए रखे गये बक्से में से 15 हजार रुपये निकाल लिए. इसके बाद फरार हो गये. जानकारी के अनुसार तीन लोग होटल में पहुंचे और खाने पीने का सामान मांगने लगे. होटल संचालिका तीनों को पूर्व से ही पहचानती थी. वह सामान देने से मना कर दी. इसके बाद तीनों उससे उलझ गये और उसके साथ मारपीट करने लगे. फिर मौका पाते ही हमलावरों ने होटल में रखे बक्से में से 15 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गये. इस संबंध में परशुरामपुर निवासी होटल संचालिका रामावती देवी ने तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में संचालिका ने आरोप लगाया है कि उक्त तीनों आरोपी पहले भी कई बार उसके होटल में खाना खाये हैं और पैसा नहीं दिये हैं. इसी वजह से उन्हें खाने पीने का सामान नहीं दिया. तो तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे. होटल संचालिका ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप गाया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन