JP University PG एडमीशन शुरू, 17 जुलाई तक करें आवेदन, दोबारा नहीं बढ़ेगी अंतिम तिथि

जेपीयू का प्रशासनिक भवन
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीजी सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की तिथि अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. यह पीजी में नामांकन के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर है.
छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीजी सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई निर्धारित की गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की तिथि पहले ही दो बार बढ़ाई जा चुकी है, इसलिए अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. इच्छुक छात्र-छात्राओं के पास पीजी में नामांकन के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर है.
17 जुलाई के बाद शुरू होगा आवेदन फॉर्म का सत्यापन
छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ राणा विक्रम सिंह ने बताया कि विस्तारित अवधि में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पीजी नामांकन के लिए आवेदन किया है. 17 जुलाई को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अगले दो से तीन दिनों में सभी आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद स्नातक में प्राप्त अंकों और आरक्षण रोस्टर के आधार पर मेधासूची जारी की जाएगी.
JP University PG Admission 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
पीजी में नामांकन के इच्छुक स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के पोर्टल jpv.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान स्नातक तृतीय वर्ष का अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है.
आवेदन में सुधार के लिए मिलेगा दो दिन का मौका
डीएसडब्ल्यू डॉ राणा विक्रम सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी 16 और 17 जुलाई को अपने आवेदन में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं. त्रुटि सुधार के लिए छात्रों को दो दिनों का अवसर दिया गया है.
नए रेगुलेशन के तहत मिलेगा विषयों को प्राथमिकता
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में इस बार पीजी नामांकन नए रेगुलेशन के अनुसार किया जा रहा है. इसके तहत सबसे पहले मेजर विषयों से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद माइनर और अंत में संबद्ध विषयों के आवेदनों पर विचार किया जाएगा.
इन विषयों में हो रहा है पीजी नामांकन के लिए आवेदन
पीजी में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य और गृह विज्ञान विभाग में नामांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा है. जिन छात्रों ने स्नातक में ऑनर्स किया है, उन्हें संबंधित विषय में आवेदन करने पर प्राथमिकता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










