सारण के तरैया में डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, 74 साल बाद उच्च शिक्षा का सपना हुआ साकार

Author Manoj kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

तरैया में डिग्री महाविद्यालय में पठन पाठन कार्य का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

Taraiya Degree College: तरैयावासियों के लिए खुशखबरी! उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परौना में डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन हो गया है. इस नई सुविधा से स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

Taraiya Degree College: आजादी के 74 वर्ष बाद तरैया प्रखंड के लोगों का उच्च शिक्षा का सपना बुधवार को साकार हो गया. तरैया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परौना परिसर में डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन कार्य की औपचारिक शुरुआत हुई. बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित उद्घाटन समारोह में बिहार विधानसभा की याचिका समिति के सभापति सह तरैया विधायक जनक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

फूलों और गुब्बारों से सजाया गया महाविद्यालय परिसर

उद्घाटन समारोह को लेकर महाविद्यालय परिसर एवं कक्षाओं को फूलों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

अब छात्राओं को नहीं करनी पड़ेगी लंबी दूरी की यात्रा

समारोह में मौजूद अभिभावकों ने कहा कि डिग्री महाविद्यालय खुलने से अब तरैया क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी अब अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. लोगों ने इसे तरैया के शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में डीसीएलआर मढ़ौरा धनंजय त्रिपाठी, बीडीओ विभु विवेक, बीईओ ओम प्रकाश झा, डिग्री कॉलेज के बर्सर सह प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार यादव, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह, मुखिया ओम प्रकाश कुमार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, सरपंच संघ के महासचिव सुनील तिवारी, मुन्ना सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अमरनाथ सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन