ePaper

saran news : बाबा महेंद्रनाथ धाम को पर्यटन मानचित्र पर लाने की बढ़ीं उम्मीदें

Updated at : 12 Jan 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : बाबा महेंद्रनाथ धाम को पर्यटन मानचित्र पर लाने की बढ़ीं उम्मीदें

saran news : पर्यटन उद्योग के सभापति धूमल ने मंदिर परिसर व जलाशय का लिया जायजा

विज्ञापन

saran news : रसूलपुर (एकमा). पर्यटन को बढ़ावा देने व विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से एकमा विधायक सह बिहार पर्यटन उद्योग समिति के सभापति मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद सोमवार को पहली बार सारण के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल व आस्था का केंद्र बना बाबा महेंद्रनाथ मंदिर परिसर व कमलदाह सरोवर का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने सावन मेले से पहले श्रद्धालुओं की हरसंभव सुविधाओं को पूरा कराने का आश्वासन दिया और मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं उनसे लोगों को अवगत कराया. उन्होंने सौंदर्यीकरण के साथ-साथ महेंद्रनाथ मंदिर को बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक स्थल में अविलंब जोड़ने की अनुशंसा करने का भरोसा दिया. योजनाओं की चर्चा व जानकारी देते हुए विधायक धूमल ने कहा कि मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, घाटों का निर्माण, शौचालय, चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल, बैरिकेडिंग, एंबुलेंस, मेडिकल टीम, पुलिस व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं के साथ कमलदाह सरोवर में नौकायन सुविधा और सरोवर के बीच टापू का निर्माण कार्य शामिल होंगे. हालांकि ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेंहदार को पर्यटन मानचित्र पर लाने के सारे दावे अबतक खोखले साबित हुए हैं, क्योंकि पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए घोषणा के बावजूद यहां समुचित कार्य नहीं हो पाया है.

मुख्यमंत्री ने की थी पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 2010 में पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा की थी, जब वे पहली बार महेंद्रनाथ मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की थी. इस दौरान उन्होंने 23 लाख को जलापूर्ति योजना बनाने की भी घोषणा की थी, जो वह बनने के साथ ही समाप्त भी हो गया था. पुन: उन्होंने दो फरवरी, 2013 को मेंहदार पहुंचकर बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के लगभग 1265 करोड़ की लागत से मेंहदार के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शिलान्यास किया था, जिसमें कमलदाह सरोवर के बीच टापू का निर्माण और अन्य विकास कार्य सम्मिलित था. मगर 13 साल बाद भी सरोवर के अंदर टापू का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और न ही यहां अन्य विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया. हालांकि स्थानीय होने के नाते विधायक धूमल मेंहदार के विकास को लेकर दृढ़संकल्पित हैं और मंदिर के प्रति इनका सकारात्मक सोच कितना सफल हो पाता है यह समय बतायेगा. निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ ठेकेदार जितेंद्र सिंह, सतेंद्र भवानी, प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, सुदामा तिवारी, सूर्यनंदन शाही, रौशन सिंह भवानी, विजय सिंह गोबरही, सुनील सिंह, मुखिया सुरेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, विपिन सिंह, विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन