Saran News : गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गाइडलाइन जारी
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 11 Apr 2025 11:02 PM
Saran News : गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.
छपरा. गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, रेफरल अस्पतालों, सदर अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में विशेष व्यवस्था की जा रही है. विभाग ने निर्देश जारी कर कहा है कि इन संस्थानों में ओआरएस पैकेट, आइवी फ्लूड और जीवन रक्षक दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिये. सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी से प्रभावित व्यक्तियों के लिए आवश्यकतानुसार अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की जायेगी. लू से पीड़ित बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये हैं. इसके अतिरिक्त प्रभावित क्षेत्रों में स्टैटिक एवं चलंत चिकित्सा दल भी तैनात किये जायेंगे. लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु स्थानीय स्तर पर मुद्रित आइइसी सामग्री जैसे पम्पलेट और पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है. साथ ही, स्थानीय प्रचार माध्यमों का भी उपयोग करने की बात कही गयी है.
कूल रूम में व्यवस्था की जायेगी
डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि सभी अस्पतालों में स्वच्छ पेयजल, शीतल छत समाधान और कूल रूम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये हैं. लू से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज के लिए प्राथमिकता से कूल रूम में व्यवस्था की जायेगी. इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि गर्मी के मौसम में लू से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










