Chhapra News : डेवढ़ी की मुखिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में दो दिवसीय कार्यशाला में लेंगी भाग

Updated at : 01 Mar 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : डेवढ़ी की मुखिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में दो दिवसीय कार्यशाला में लेंगी भाग

Chhapra News : तरैया प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के एमबीए महिला मुखिया प्रियंका सिंह महिला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चार व पांच मार्च को दिल्ली विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेगी.

विज्ञापन

तरैया. तरैया प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के एमबीए महिला मुखिया प्रियंका सिंह महिला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चार व पांच मार्च को दिल्ली विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेगी. मुखिया ने बताया कि बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग, राज्य पंचायत संसधान केंद्र बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के द्वारा चार व पांच मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए चयनित किया गया है. परियोजना निदेशक आनंद शर्मा के द्वारा जारी पत्र के आलोक में सारण के जिलाधिकारी समेत अन्य जिलों से 40 प्रतिभागियों को कार्यशाला में भाग का पत्र जारी किया गया है. डेवढ़ी मुखिया ने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने के लिए तीन मार्च को पटना जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से हवाई मार्ग के द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करना है. वहीं चार मार्च को कार्यशाला में भाग लेने के उपरांत पांच मार्च मुखिया प्रियंका सिंह सतत विकास लक्ष्य के थीम – 9 महिला हितैषी ग्राम पंचायत के तहत मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी. उसके पश्चात छह मार्च को वापस पटना लौटगी. डेवढ़ी एमबीए महिला मुखिया प्रियंका सिंह व उनके पति इ. दिलीप सिंह ने बताया कि इसके पूर्व में भी 26 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुकी है. गत वर्ष 2024 में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला दिल्ली भाग ले चुकी है. एमबीए मुखिया प्रियंका सिंह महिला सशक्तिकरण व पंचायत को उत्थान को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन