ePaper

saran news. हरिहर क्षेत्र मेला तीन नवंबर से, सोनपुर आइडल का होगा आयोजन

Updated at : 18 Sep 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. हरिहर क्षेत्र मेला तीन नवंबर से, सोनपुर आइडल का होगा आयोजन

बॉलीवुड व टॉलीवुड कलाकारों का लगेगा जमावड़ा, होंगे टॉक शो, मेले को लेकर 13 कोषांगों का गठन

विज्ञापन

छपरा. इस वर्ष हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन तीन नवंबर व समापन 4 दिसंबर को होगा. मेले के सफल आयोजन के लिये जिलाधिकारी अमन समीर ने 13 कोषांगों का गठन किया है. सभी कोषांगों के लिये एक वरीय पदाधिकारी एवं एक नोडल पदाधिकारी नामित किये गये हैं. साथ ही सभी कोषांगों में कई पदाधिकारी सहयोगी पदाधिकारी के रूप में शामिल किये गए हैं.

नगर आयुक्त बनाये गये स्वागत समिति कोषांग के वरीय प्रभारी

स्वागत समिति कोषांग के वरीय प्रभारी नगर आयुक्त छपरा सुनील कुमार पांडे तथा नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता लतिफुर रहमान अंसारी नामित किये गये हैं. उद्घाटन एवं समापन समारोह कोषांग के वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता तथा नोडल पदाधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश बनाये गये हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कोषांग के वरीय पदाधिकारी उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल तथा नोडल पदाधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी होंगे. साफ सफाई एवं पेयजल आपूर्ति कोषांग के वरीय पदाधिकारी उपविकास आयुक्त एवं नोडल अधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, सोनपुर रहेंगे. बैरिकेडिंग, स्नानघाट निर्माण एवं घाट सुरक्षा कोषांग के वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता तथा नोडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाये गये हैं. अस्थाई विद्युतीकरण कोषांग के वरीय उपविकास आयुक्त तथा नोडल नजारत उपसमाहर्ता रहेंगे. सरकारी, गैर सरकारी प्रदर्शनी , स्टॉल एवं दुकान अनुश्रवण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता एवं नोडल अधिकारी जिला राजस्व शाखा प्रभारी रहेंगे.

आउटडोर कार्यक्रम कोषांग के वरीय अधिकारी उपविकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी जिला खेल पदाधिकारी बनाये गये हैं. चिकित्सा कोषांग के वरीय पदाधिकारी उपविकास आयुक्त एवं नोडल अधिकारी वरीय उपसमाहर्ता मिंटू चौधरी बनाये गये हैं. विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय अधिकारी अपर समाहर्ता एवं नोडल अधिकारी वरीय उपसमाहर्ता मिंटू चौधरी रहेंगे.प्रचार-प्रसार कोषांग के वरीय अधिकारी उपविकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बनाये गये हैं. सीएसआर कोषांग के वरीय नगर आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बनाये गए हैं. स्मारिका कोषांग के वरीय अधिकारी नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी वरीय उपसमाहर्ता लतिफुर रहमान अंसारी रहेंगे.

लिटरेरी फेस्ट व पुस्तक मेला भी लगेगा

इस वर्ष सोनपुर मेला में सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के तहत सोनपुर आइडल का आयोजन किया जायेगा. तीन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानजनक राशि से पुरस्कृत किया जायेगा. इसके लिये ऑडिशन की तिथि शीघ्र ही निर्धारित की जायेगी. इसके साथ ही घुड़दौड़, सोनपुर लिटरेरी फेस्टिवल, पुस्तक मेला, राज्य के बॉलीवुड कलाकारों का टॉक शो क्राफ्ट, भव्य गंगा आरती, डॉग शो, सैंड आर्ट फेस्टिवल आदि का भी आयोजन किया जायेगा. इसके लिये सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूर्व तैयारी करने का निदेश दिया गया. बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमण्डल पदाधिकारी सोनपुर आदि जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन