ePaper

Saran News : स्वास्थ्य प्रबंधक पर जीएनएम ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Updated at : 11 Sep 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : स्वास्थ्य प्रबंधक पर जीएनएम ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक पर एक जीएनएम ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

मशरक. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक पर एक जीएनएम ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. आरोप है कि चिकित्सा पदाधिकारी से छुट्टी की अनुमति मिलने के बावजूद स्वास्थ्य प्रबंधक ने उन्हें ड्यूटी के लिए परेशान किया और बिना अनुमति के ही स्पष्टीकरण जारी कर दिया. इस घटना से आहत होकर पीड़ित जीएनएम कुमारी अर्चना सिंह बीमार पड़ गयी हैं और उनका इलाज चल रहा है.इस मामले में पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी कुमारी अर्चना सिंह ने इस संबंध में सारण के जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और महिला आयोग को एक आवेदन भेजकर न्याय की मांग की है. आवेदन में उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ड्यूटी को लेकर हमेशा मनमाने तरीके से टॉर्चर करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दो सितंबर को 14 घंटे की ड्यूटी करने के बाद जब वह फ्रेश होने के लिए अपने कमरे पर गयीं, तो तुरंत उन्हें फोन कर पूछा गया कि वह कहां हैं. चिकित्सा पदाधिकारी से छुट्टी लेने के बावजूद उन्हें ड्यूटी के लिए लगातार परेशान किया गया. उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य प्रबंधक ने चिकित्सा पदाधिकारी के हस्ताक्षर के बिना ही स्पष्टीकरण जारी कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से इतनी प्रताड़ित हो गयीं कि उनकी तबीयत बिगड़ गयी.

सिविल सर्जन ने लिया संज्ञान

इस मामले में सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा जारी किये गये पत्रांक 236 के स्पष्टीकरण पर संज्ञान लेते हुए इसे अत्यंत गंभीर बताया है. उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे पूरे मामले की बिंदुवार जांच करें और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन