सारण: गड़खा में दो दिन के भीतर बीज वितरण पूरा करने का निर्देश, बिहार कृषि एप पर 500 किसानों का होगा निबंधन

समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएओ. | Prabhat Khabar Network
जिला कृषि पदाधिकारी ने गड़खा प्रखंड में बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री और बिहार कृषि एप की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने दो दिनों के भीतर लंबित बीज वितरण पूरा करने का निर्देश दिया.
Saran News: खरीफ मौसम में किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने और कृषि योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने गड़खा प्रखंड में बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री एवं बिहार कृषि एप की प्रगति की समीक्षा की.
समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कृषि समन्वयकों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के भीतर लंबित बीज वितरण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि किसानों को बुआई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना प्राथमिकता
जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पंचायत स्तर पर बीज वितरण की नियमित निगरानी करने तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया.
हर पंचायत में 500 किसानों का होगा निबंधन
बैठक में फार्मर रजिस्ट्री और बिहार कृषि एप की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई.
डीएओ ने निर्देश दिया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में कम से कम 500 किसानों का बिहार कृषि एप पर निबंधन कराया जाए, ताकि किसान विभाग की विभिन्न योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकें.
गांव-गांव जाकर किसानों को करेंगे जागरूक
उन्होंने कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को बिहार कृषि एप, फार्मर रजिस्ट्री और कृषि विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें तथा निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें.
साथ ही अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










