सारण में एसएसपी विनीत कुमार की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतें सुन अधिकारियों को दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - फरियादियो की समस्याएं सुनते एसएसपी.. | Prabhat Khabar Network

फरियादियो की समस्याएं सुनते एसएसपी.. | Prabhat Khabar Network

Saran News: सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं और मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

Saran News: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय, छपरा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

भूमि विवाद से लेकर आपराधिक मामलों की हुई सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपराधिक मामलों, अनुसंधान की प्रगति तथा अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों पर आवेदकों की बातें सुनी गईं. एसएसपी ने प्रत्येक मामले की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी

एसएसपी विनीत कुमार ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस अधिकारियों को सभी मामलों का गंभीरता से अनुसंधान कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए.

हर कार्य दिवस होती है जनसुनवाई

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय, छपरा में प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है. इस व्यवस्था के तहत जिले के लोग अपनी शिकायत सीधे वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में मानसून सक्रिय, कल कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए गोपालगंज, सीवान, सारण समेत पूरे राज्य का मौसम



विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन