NEET Result 2026: दिघवारा के दो होनहारों ने बढ़ाया सारण का मान, सृजन सिंह और अनीश कुमार की सफलता पर जश्न

-अनीश को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते निदेशक ए के अंसारी | Prabhat Khabar Network
NEET Result 2026: NEET के नतीजों में दिघवारा के दो छात्रों, सृजन सिंह और अनीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सृजन ने ऑल इंडिया रैंक 1003 हासिल की, जबकि अनीश भी सफल रहे. दोनों भविष्य में डॉक्टर बनकर सेवा करने की इच्छा रखते हैं.
NEET Result 2026: नीट परीक्षा 2026 के परिणाम में दिघवारा के दो होनहार छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. गुरुवार देर रात परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया. सफल अभ्यर्थियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर दोनों छात्रों का उत्साहवर्धन किया.
सृजन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1003
नगर पंचायत के पूर्वी ढाला निवासी स्व. हरेराम सिंह एवं शालिनी सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सृजन सिंह ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 657 अंक प्राप्त किए हैं. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें ऑल इंडिया रैंक 1003 मिली है. वहीं ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी में 65वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. सृजन की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.
अनीश कुमार ने भी हासिल की सफलता
चकनूर निवासी शिक्षक उमेश कुमार एवं उर्मिला देवी के 21 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार ने भी नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 25241 तथा कैटेगरी रैंक 12114 प्राप्त हुई है.
अनीश ने बताया कि उन्होंने होली ट्रिनिटी मिशन स्कूल, दिघवारा से दसवीं तथा रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज, दिघवारा से बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू की थी. लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर क्षेत्र के लोगों की बेहतर चिकित्सा सेवा करना उनका सपना है.
स्कूल में किया गया सम्मानित
अनीश कुमार की सफलता पर शुक्रवार को होली ट्रिनिटी मिशन स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूल के निदेशक ए. के. अंसारी ने अनीश को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया.
प्रबुद्ध लोगों ने दी शुभकामनाएं
दोनों छात्रों की सफलता पर आरजेएस सचिव अशोक सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. कन्हैया सिंह, प्रो. डॉ. सुरजीत सिंह सोनू, बबलू पांडेय, प्रभात कुमार, दिनेश प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, प्राचार्या कुंदन सिंह, पंचम मेहरा, हृदयानंद यादव, राजीव रंजन शरण, एन. के. संतोष, शंभू सिंह, अनिल भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, अब्दुल कादिर, मनव्वर आलम, अरुण सिंह, सुनील पांडेय, अफसाना खातून सहित कई शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










