JPU Admission 2026: दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी आधी सीटें खाली, अब तीसरी सूची का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
फोटो, जेपीयू का प्रशासनिक भवन | Prabhat Khabar Network

जेपीयू का प्रशासनिक भवन | Prabhat Khabar Network

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. दूसरी मेरिट लिस्ट की नामांकन की आज अंतिम तिथि है, वहीं बची हुई सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है. कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी जा रही है.

विज्ञापन

JPU Third Merit List 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के स्नातक सत्र 2026-30 में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अब तक नामांकन नहीं कराया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट में करीब 16 हजार अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, लेकिन अब तक आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने ही विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लिया है. ऐसे में बची हुई सीटों के लिए अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है.

आज समाप्त होगी दूसरी मेरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया

दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया 18 जुलाई को शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी छात्र का नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है, उनके पास आज अंतिम अवसर है.

तीसरी मेरिट लिस्ट से मिलेगा मौका

छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि दूसरी सूची के नामांकन के बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, उनके लिए जल्द ही तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इससे उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जिनका चयन पहली और दूसरी सूची में नहीं हो सका था.

कॉलेजों में अंतिम दिन उमड़ी भीड़

अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण शुक्रवार को राम जयपाल कॉलेज, राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज और गंगा सिंह कॉलेज सहित विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिली. सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, ताकि नामांकन प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके.

नए डिग्री कॉलेजों में भी प्रवेश जारी

जिले के नौ नए डिग्री महाविद्यालयों में भी स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन चल रहा है. यहां इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी और समाजशास्त्र विषयों में प्रवेश लिया जा रहा है. प्रत्येक विषय में 48 सीटें निर्धारित हैं और विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया जारी है.

Also Read : 7 घंटे बोरवेल में फंसा रहा पीयूष, एक आंसू भी नहीं बहाया, हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, हिम्मत ने जीत लिया सबका दिल



विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन