ePaper

मशरक में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

Updated at : 17 Jan 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
मशरक में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मशरक. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. घायलों को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल महिला की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने छपरा अस्पताल रेफर कर दिया. अन्य घायलों का इलाज चल रहा रहा है. मशरक-मलमलिया मुख्य पथ पर बहरौली बाजार के पास बाइक से धक्का लगने से एक महिला घायल हो गयी. जिसे मशरक सीएससी पहुंचाया गया ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉक्टर ललिता ने घायल महिला की स्थिति नाजुक देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल महिला की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव के श्यामलाल पंडित के 52 वर्षीय पत्नी नागो देवी के रूप में हुई है. जो घर से बहरौली बाजार गयी थी. इसी बीच बाइक से धक्का लग गया. वही देवरिया गांव में दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गया. घायलों को सीएससी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन