Saran News : श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर चार बच्चे मुक्त कराये

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर चार बच्चे मुक्त कराये

Saran News : जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम विनियमन के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

छपरा. जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम विनियमन के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान अंतर्गत सदर प्रखंड के मूसेपुर चौक, बिशनपुर बाजार एवं डोरीगंज बाजार में छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में डोरीगंज बाजार के बाल गोपाल स्वीट्स एवं चार्ट कॉर्नर तथा बंगाली स्वीट्स में बाल श्रम करते हुए कुल चार बच्चों को विमुक्त कराया गया. इस धावा दल में सदर प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक कुमार, गरखा प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुन्ना कुमार, परसा प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अशोक कुमार, मकेर प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रितपाल सिंह एवं डोरीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी मौके पर दल बल के साथ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन