Saran News: श्री चित्रगुप्त समिति छपरा की नयी कार्यकारिणी समिति का गठन

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 13 Apr 2025 9:25 PM

विज्ञापन

Saran News :श्री चित्रगुप्त समिति छपरा की आमसभा रविवार को राज्य संपोषित सारण कमर्शियल एकेडमी, भगवान बाजार के सभागार में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

छपरा. श्री चित्रगुप्त समिति छपरा की आमसभा रविवार को राज्य संपोषित सारण कमर्शियल एकेडमी, भगवान बाजार के सभागार में आयोजित की गयी. सभा की शुरुआत वरिष्ठ सदस्य शिवनाथ सहाय द्वारा चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई. सभा में महासचिव विमल कुमार वर्मा ने वर्ष 2024 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे आमसभा द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया. समिति की वर्तमान कार्यकारिणी की सेवा अवधि पूर्ण होने पर अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार वर्मा ने संविधान की धारा 15 के तहत स्वयं अध्यक्ष पद का परित्याग करते हुए कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की. इसके बाद संरक्षक मंडल गुनजेश्वर कुमार वर्मा, प्रमोद रंजन सिन्हा एवं पुंडरीक बिहारी सहाय द्वारा संविधान की धारा 10.4 के अंतर्गत आमसभा में उपस्थित 85 सदस्यों की सहमति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. संरक्षक के एक पद पर रिक्तता को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पुंडरीक बिहारी सहाय को संरक्षक मनोनीत किया गया. संविधान की धारा 10.4.2 के तहत नागेन्द्र कुमार वर्मा को पुनः अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया. साथ ही नयी कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गये. संरक्षक मंडल द्वारा महासचिव के रूप में विमल कुमार वर्मा, संयुक्त महासचिव राकेश नारायण सिन्हा, कोषाध्यक्ष हरि किशोर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव, अजीत कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, कार्यालय सचिव अरविंद कुमार वर्मा, सचिव मनीष रंजन अभिषेक रंजन प्रभाकर रंजन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, संगठन सचिव शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र भास्कर, रविश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य शिवनाथ सहाय, मुरारी शरण वर्मा, पारस नाथ श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र प्रसाद वर्मा, मनोरंजन सिन्हा, बृजमोहन प्रसाद वर्मा, विकास श्रीवास्तव, श्री रजनीश संजू, मीडिया प्रभारी विद्याभूषण श्रीवास्तव महिला प्रतिनिधित्व गिन्नी देवी ,कुसुम श्रीवास्तव युवा प्रतिनिधि मनीष कुमार सिन्हा, शुभम वर्मा, विकास वर्मा को मनोनीत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन