फरीदपुरा में मारपीट में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
फरीदपुरा में मारपीट में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र फरीदपूरा गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप मुर्गा फार्म के पास कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

तरैया. थाना क्षेत्र फरीदपूरा गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप मुर्गा फार्म के पास कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में घायल मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोईया गांव निवासी अभिमन्यु कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें वरुण कुमार उर्फ दीपक कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, नितेश कुमार, बिलटू सिंह, बिनोद सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं मुर्गा फार्म पर गया हुआ था तभी सभी आरोपितों ने लाठी, डंडा, चाकू से लैस होकर आये और गाली-गलौज करते हुए मुर्गा फार्म में घुस गये. मैं कुछ समझ पाते तबतक चाकू से वार कर घायल कर दिये. शोर सुनकर कुंदन कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह दौड़ कर बचाने आये लेकिन घातक हथियार देखकर बचा नहीं पाये. जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देते व धमकी देते हुए चले गये. ग्रामीणों के सहयोग से मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन