बिजली चोरी के मामले में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विद्युत कंपनी के जेई भोला ठाकुर के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने अवैध तरीके से टोंका फंसाकर, मीटर बाइपास व बगैर आरसी कटाये बिजली जला रहे प्रखंड के दस लोगों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

पानापुर. विद्युत कंपनी के जेई भोला ठाकुर के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने अवैध तरीके से टोंका फंसाकर, मीटर बाइपास व बगैर आरसी कटाये बिजली जला रहे प्रखंड के दस लोगों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में धनौती गांव निवासी संजय कुमार ओझा पर सबसे अधिक 1,31,838 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वही धनौती गांव निवासी मो हदीश मियां पर 13,234 रुपये, करचोलिया गांव निवासी राजेश लाल साह पर 24,061 रुपये, फतेहपुर गांव निवासी पंकज कुमार यादव पर 24,084 रुपये, चन्द्रमा राय पर 18,012 रुपये, मोख्तार राय पर 41,971 रुपये, बिरेन्द्र राय पर 17,082 रुपये, सोनू कुमार राय पर 45,792 रुपये, सोनवर्षा गांव निवासी मो इब्राहिम पर 32,934 रुपये एवं रूबैदा बीबी पर 48,570 रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. छापेमारी दल में जेइ के अलावे सहायक विद्युत अभियंता मशरक मनमोहन पांडेय, सनत कुमार पाठक, चंचल कुमार लक्की, दिनेश कुमार सिंह एवं अखिलेश कुमार सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन