सारण: मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर युवक को लगी गोली, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर रोड किया जाम

सारण के मढ़ौरा में दिनदहाड़े युवक बिट्टू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर सड़क जाम कर दिया और आगजनी की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सारण: मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा-खौरा मुख्य सड़क स्थित मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर मुख्य सड़क जाम कर दी.

मौके पर ही हुई युवक की मौत

मृतक की पहचान पटेढ़ी बैज गांव निवासी धर्मनाथ सिंह के 26 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बिट्टू मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर स्थित एक जनरल स्टोर की गुमटी के पास खड़ा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी रेल फैक्ट्री रोड की ओर फरार हो गए.

जलभरी कार्यक्रम से लौटने के बाद हुई वारदात

परिजनों ने बताया कि बिट्टू पिछले छह महीने से एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी ब्वॉय के रूप में कार्यरत था. सोमवार सुबह वह पटेढ़ी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय शिवपुराण कथा के जलभरी कार्यक्रम में शामिल हुआ था. वहां से किसी जरूरी काम से मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पहुंचा, जहां अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया. मृतक का पैतृक गांव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर मढ़ौरा-खौरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकिशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की तथा आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया. पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन