सारण: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर मढ़ौरा में जश्न, गाजे-बाजे के साथ निकला विजय जुलूस
जीत का जश्न मनाते जन सुराज कार्यकर्ता
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद सारण के मढ़ौरा में समर्थकों का उत्साह चरम पर है. कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर और अबीर-गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया.
सारण: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद सोमवार को मढ़ौरा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. चुनाव परिणाम घोषित होते ही जनसुराज समर्थकों ने गढ़देवी चौक पर विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया.
अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाई खुशी
कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला और जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी साझा की. पूरे इलाके में जनसुराज के समर्थन में नारे गूंजते रहे.
मिठाइयां बांटकर दी जीत की बधाई
विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दीं. समर्थकों ने इस जीत को जनता की उम्मीदों और बदलाव की राजनीति की जीत बताते हुए कहा कि बांकीपुर का जनादेश बिहार की राजनीति में नया संदेश लेकर आया है.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
जश्न में प्रमुख रूप से जितेंद्र कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, अशोक सिंह, विजय साह, सुधीश मांझी, उपेंद्र राय, राकेश सिंह, निशान्धिता राज, मीना सिंह, सुनीता सिंहा, मुन्ना राम, प्रदीप ठाकुर समेत बड़ी संख्या में जनसुराज कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. सभी ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए