सारण: राजेंद्र कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक प्रो. टी.एन. सहाय का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

विज्ञापन

प्रो टीएन सहाय ( फाइल फोटो )

राजेंद्र कॉलेज, छपरा के रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक प्रो. टी.एन. सहाय, जो फिजिकल केमिस्ट्री के प्रख्यात शिक्षाविद थे, का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

Saran News: राजेंद्र कॉलेज, छपरा के रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक एवं फिजिकल केमिस्ट्री के प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. टी.एन. सहाय का सोमवार को लगभग 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

राजेंद्र कॉलेज परिवार ने दी श्रद्धांजलि

प्रो. सहाय के निधन की सूचना मिलते ही राजेंद्र कॉलेज परिवार उनके आवास पहुंचा और परिजनों को सांत्वना दी. शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया.

1952 में बने थे राजेंद्र कॉलेज के प्राध्यापक

देश की आजादी के समय प्रसिद्ध 'फिरंगिया' गीत लिखने वाले पूर्व प्राचार्य प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के कार्यकाल में प्रो. टी.एन. सहाय ने वर्ष 1952 में राजेंद्र कॉलेज में रसायन शास्त्र विभाग के प्राध्यापक के रूप में योगदान दिया था.

इसके बाद वर्ष 1988 में उन्हें रसायन शास्त्र विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया. वर्ष 1990 में वे सेवा से सेवानिवृत्त हुए. अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षित किया और शिक्षा की समृद्ध विरासत छोड़ गए.

फिजिकल केमिस्ट्री के विशेषज्ञ के रूप में थी पहचान

प्रो. टी.एन. सहाय का नाम फिजिकल केमिस्ट्री के प्रतिष्ठित प्राध्यापकों में लिया जाता था. विषय पर उनकी गहरी पकड़ और सरल शिक्षण शैली के कारण वे विद्यार्थियों और सहकर्मियों के बीच बेहद सम्मानित थे.

उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं.

शिक्षकों और एलुमनाई ने जताया शोक

प्रो. सहाय के निधन पर राजेंद्र कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि कॉलेज की शैक्षणिक गरिमा को आगे बढ़ाने में प्रो. टी.एन. सहाय जैसे शिक्षकों का अमूल्य योगदान रहा है.

उनके निधन पर प्रो. पूनम सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिन्हा, प्रो. संजय कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. सुनील प्रसाद, डॉ. मृणाल चंद्रा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. रूपम कुमारी, हरिहर मोहन सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन