Saran News : बारात में भोज खाने को लेकर विवाद में हुई मारपीट, दूल्हा समेत कई घायल

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 12 May 2025 10:05 PM

विज्ञापन

मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में भोजपुर जिले के आरा से आयी बारात में भोज को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद विदाई के बाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी, जिसमें दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मांझी. मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में भोजपुर जिले के आरा से आयी बारात में भोज को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद विदाई के बाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी, जिसमें दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मुबारकपुर निवासी राजकुमार बिंद की पुत्री पूजा कुमारी की शादी में जानकी बाजार, आरा से दूल्हा दसई बिंद बारात लेकर पहुंचे थे. रविवार की रात भोज के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हो गयी, जिसे लोगों ने किसी तरह शांत करा दिया. सोमवार को विदाई के बाद जब बारात सलेमपुर गांव के समीप पहुंची, तभी दुल्हन के भाई से कुछ लोगों की कहा-सुनी हो गयी, जो देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गयी. इसकी सूचना मिलते ही लड़की पक्ष के लोग भी पहुंचे और दोनों ओर से हाथापाई हुई, जिसमें दूल्हा और दुल्हन का भाई घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. उन्होंने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन