ePaper

मीन राशिफल 24 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा बेहद खास, इन बातों का रखें ख्याल

Updated at : 24 Feb 2026 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल 24 फरवरी 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 24 Febuary 2026: आज 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत ही रोमांचक है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु पंचग्रही योग बना रहे हैं. चंद्रमा आज वृषभ राशि में हैं. वहीं केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 24 Febuary 2026: मीन राशि- शनि आपकी राशि में हैं और कुंभ के ग्रह खर्च बढ़ाएंगे पर मांगलिक योग भी बनाएंगे. आज का दिन आपके लिए बहुत खास है. घर में कोई मांगलिक काम या फंक्शन तय हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें और बाहर के खाने-पीने से बचें. बिजनेस के सीक्रेट्स किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें वरना वह आपका फायदा उठा सकता है.

करियर-बिजनेस: शनि आपकी ही राशि में हैं, जो आपको अनुशासन सिखा रहे हैं. कुंभ के ग्रहों की वजह से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन घर में किसी मांगलिक काम या फंक्शन की प्लानिंग आपको खुश कर देगी. बिजनेस के सीक्रेट्स किसी बाहरी या नए व्यक्ति से शेयर करने से आज बचें, वरना प्रतिस्पर्धी आपका फायदा उठा सकते हैं. सरकारी काम आज सफल होंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही खास और यादगार रहेगा. घर में किसी मांगलिक योग की चर्चा होने से आपके रिश्ते को सामाजिक स्वीकृति मिल सकती है. पार्टनर के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग बहुत ही परिपक्व रहेगी. सिंगल युवाओं के लिए आज किसी पारिवारिक समारोह में नए रिश्ते की बात शुरू हो सकती है.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आपको अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है. शनि का आपकी राशि में होना और बाहर के ग्रहों का प्रभाव आपको इन्फेक्शन या पेट की समस्या दे सकता है. बाहर के खाने-पीने से पूरी तरह बचें. खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए भजन या संगीत का सहारा लें. पैरों में दर्द महसूस हो तो गुनगुने पानी से सिकाई करें.

सावधानी: अपने बिजनेस और पर्सनल सीक्रेट्स किसी अनजान या बाहरी व्यक्ति को न बताएं.

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सात मुखी दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें.

शुभ अंक-3.
शुभ रंग- बैंगनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 24 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola