एक मार्च को छपरा में होगा रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन का चौथा स्थापना दिवस सह वार्षिक सम्मेलन आगामी एक मार्च को छपरा में आयोजित होगा.

विज्ञापन

छपरा. पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन का चौथा स्थापना दिवस सह वार्षिक सम्मेलन आगामी एक मार्च को छपरा में आयोजित होगा. उक्त घोषणा एसोसिएशन की बैठक में की गयी. उप सचिव डाॅ एएच अंसारी ने वार्षिक सम्मेलन के आयोजन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जितने अधिक सदस्य होंगे उतनी ही एसोसिएशन की ताकत बढ़ेगी. डाॅ अंसारी ने केन्द्र सरकार और रेल प्रशासन से पेंशनर्स हित में 18 माह के डीए एरियर भुगतान करने की मांग की. शाखा मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर के यदुवंशी राय मेमोरियल अस्पताल को सीजीएचएस योजना के अंतर्गत रेलवे से इंपैनल्ड किया गया है. जिसका लाभ कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को मिलेगा. उन्होंने आठवें वेतन आयोग पर प्रकाश डाला. एसोसिएशन के त्रैमासिक बुलेटिन का वितरण किया गया. नए पेंशनर्स को एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण करायी गयी. बताया कि सम्मेलन में गोरखपुर से केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह भारतीय पेंशनर्स समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमीय रमण एवं उनकी पूरी टीम सम्मिलित होगी. साथ ही वाराणसी मंडल से भी पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में सुरेंद्र सिंह, पीके मांझी, रामानंद महतो, मुंद्रिका प्रसाद एवं राजकुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन