सारण: रेवा घाट पुल से गंडक नदी में कूदा युवक, मौके पर मौजूद SDRF की टीम ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

युवक को एसडीआरएफ टीम ने गंडक नदी से निकाल ले जाते थानाध्यक्ष । | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण में रेवा घाट पुल पर एक युवक ने गंडक नदी में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद SDRF की टीम और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को डूबने से बचा लिया. पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया था, जिसके बाद परिजनों को बुलाकर उसकी काउंसलिंग की गई.

विज्ञापन

Saran News: सारण और मुजफ्फरपुर जिले को जोड़ने वाले दरोगा राय सेतु (रेवा घाट पुल) पर गुरुवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि मौके पर पहले से तैनात राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और स्थानीय पुलिस ने अदम्य साहस व तत्परता दिखाते हुए युवक को डूबने से बचा लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

विज्ञापन

पुल पर बाइक खड़ी कर लगाई थी छलांग

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपनी बाइक से रेवा घाट पुल पर पहुंचा. उसने पुल पर बाइक खड़ी की और अचानक गंडक नदी में छलांग लगा दी. संयोगवश उसी समय एक अन्य मामले की जांच व अभियान के सिलसिले में एसडीआरएफ की टीम तथा मकेर व परसा थाने की पुलिस पुल के पास ही मौजूद थी.

एसडीआरएफ ने मोटर बोट से बचाया

युवक को नदी में गिरते देख मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के जवानों ने बिना एक पल गंवाए मोटर बोट स्टार्ट की और तेज बहाव के बीच उसका पीछा किया. कुछ ही दूरी पर पानी की तेज धार में बह रहे युवक को जवानों ने कुशलतापूर्वक पकड़कर बोट में खींच लिया और किनारे ले आए. स्थानीय लोगों ने जवानों की इस तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है.

थाने में परिजनों को बुलाकर की गई काउंसलिंग

घटना के तत्काल बाद मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने युवक से बातचीत कर उसके परिजनों से संपर्क साधा. सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंचे. पूछताछ के दौरान युवक के पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई.

थानाध्यक्ष और उपस्थित अधिकारियों ने परिजनों की मौजूदगी में युवक की काउंसलिंग की और उसे जीवन के महत्व के प्रति समझाया. इसके बाद सभी विधिक व कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर युवक को सकुशल उसके परिवार के हवाले कर दिया गया.

मदद और परामर्श: यदि आप या आपके कोई परिचित किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव, अवसाद या संकट से जूझ रहे हैं, तो संकोच न करें. विशेषज्ञों की निःशुल्क सहायता के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 'टेली-मानस' (Tele-MANAS) के टोल-फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: छपरा में छात्र जदयू का बड़ा संकल्प: बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन, नीतीश सरकार की योजनाएं पहुंचाएंगे घर-घर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन