छपरा में छात्र जदयू का बड़ा संकल्प: बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन, नीतीश सरकार की योजनाएं पहुंचाएंगे घर-घर
सभा में उपस्थित विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network
छात्र जदयू ने रामजयपाल कॉलेज में एक बड़ी बैठक आयोजित की. इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई. प्रदेश प्रभारी ने छात्र संगठन को पार्टी की रीढ़ बताया.
Saran News: जिला छात्र जदयू की ओर से रामजयपाल कॉलेज परिसर में भव्य छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई. विश्वविद्यालय अध्यक्ष राहुल कुमार के संयोजन में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती, छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने की विस्तृत रणनीति तय की गई.
छात्र संगठन ही पार्टी की रीढ़
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश प्रभारी सह इस्लामपुर विधायक रूहेल रंजन ने कहा कि छात्र संगठन किसी भी दल की रीढ़ होता है. पार्टी को असली ऊर्जा और शक्ति युवाओं से ही प्राप्त होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कॉलेजों और छात्रावासों में सक्रियता बढ़ाकर छात्रों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें.
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की युवा और छात्र हितैषी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया. वहीं जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और युवा नेतृत्व के हाथों को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
बूथ स्तर तक पहुंचेगा छात्र संगठन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र जदयू जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि संगठन को अब केवल कॉलेज कैंपस तक सीमित न रखकर प्रखंड और बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा. इस मौके पर युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज सिंह, जहांगीर आलम मुन्ना, कुसुम देवी, ओमप्रकाश शर्मा, शंभु मांझी, कमाल अशरफ, विक्की कुमार, शबाना खातून, विवेक तिवारी, आकाश कुमार और अनूप पटेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप कुमार ने किया.
Also Read: सारण के रसूलपुर में देर रात धू-धू कर जलने लगा बिजली का तार, उपमुखिया की सतर्कता से टला हादसा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए