सारण: इसुआपुर में आज सजेगा भव्य महावीरी झंडा मेला, राजद नेता शैलेंद्र प्रताप ने की शांति की अपील
बैठक में शामिल राजद नेता शैलेंद्र प्रताप | Prabhat Khabar Network
सारण के इसुआपुर में भादो अमावस्या पर महावीरी झंडा मेले का भव्य आयोजन हो रहा है. राजद नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है. यह मेला सामाजिक एकता का प्रतीक है.
Saran News: इसुआपुर में भादो अमावस्या के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक महावीरी झंडा मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस धार्मिक और पारंपरिक मेले को लेकर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए राजद नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है.
सामाजिक एकता और आस्था का प्रतीक
मेले के सुचारू संचालन को लेकर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लाइसेंसधारी अखाड़ा प्रतिनिधियों और गणमान्य ग्रामीणों के साथ एक अहम बैठक की. उन्होंने कहा कि महावीरी झंडा मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सदियों पुरानी समृद्ध परंपरा और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मेले के दौरान उल्लास के साथ अनुशासन का भी पूरा ध्यान रखें, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए.
अखाड़ा प्रतिनिधियों ने लिया शांति का संकल्प
बैठक में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा हुई. राजद नेता ने सभी लाइसेंसधारी अखाड़ों के प्रतिनिधियों को उनके समर्पण के लिए सम्मानित भी किया. इसके जवाब में सभी अखाड़ा संचालकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे करतबों का प्रदर्शन और जुलूस पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में निकालेंगे.
बैठक में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान नागेंद्र सिंह, ढोलन सिंह, अमरनाथ प्रसाद, श्याम प्रसाद, प्रवीण सिंह, अरबिंद सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह कुशवाहा, हृदयानंद सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश महतो, बिशेश्वर चौरसिया और मदन सिंह सहित दर्जनों स्थानीय लोग तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने मेले को भव्य और शांतिपूर्ण बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया.
Also Read: सारण के रसूलपुर में देर रात धू-धू कर जलने लगा बिजली का तार, उपमुखिया की सतर्कता से टला हादसा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए