मशरक में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला, 17 सितंबर से एक माह तक बूथ स्तर पर होंगे सेवा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा सारण में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन कर रही है, जो 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर एक महीने तक चलेगा. इस दौरान बूथ स्तर पर सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

Saran News: मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के गोला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यशाला का आयोजन किया गया. मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए 25 वर्षों के विकास कार्यों की सराहना की गई. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े को लेकर रूपरेखा तैयार की.

विज्ञापन

महीने भर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

कार्यशाला के मुख्य अतिथि सह भाजपा जिला मंत्री बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह यह विशेष अभियान चलेगा. इस अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा. इसके तहत सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया जाएगा.

हर बूथ पर सौ दीये जलाएंगे कार्यकर्ता

अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हर घर में एक दीया आशीर्वाद के रूप में जलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की जाएगी. इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर कम से कम सौ दीये जलाकर उत्सव मनाएंगे. पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

कार्यशाला में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस आयोजन में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा तिवारी, वरिष्ठ नेता मुसाफिर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा देवी, आईटी सेल संयोजक दीपक सोनी, उपाध्यक्ष विनय सिंह, राकेश महंत, मंत्री रंजीत राम, विनोद राम, शिव कुमार गुप्ता, संजय रावत, पप्पू सोनी, ब्रजेश सिंह और शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: सारण के रसूलपुर में देर रात धू-धू कर जलने लगा बिजली का तार, उपमुखिया की सतर्कता से टला हादसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन