दिघवारा में 10 घंटे तक गुल रही बिजली, बसतपुर में तकनीकी खराबी से लोग परेशान

दिघवारा के बसतपुर में बिजली के केबल में आयी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को लगभग 10 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों का बुरा हाल रहा और उपभोक्ता त्राहिमाम जैसी स्थिति में दिखे.
दिघवारा. दिघवारा के बसतपुर में बिजली के केबल में आयी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को लगभग 10 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों का बुरा हाल रहा और उपभोक्ता त्राहिमाम जैसी स्थिति में दिखे. नगर पंचायत के बसतपुर के समीप बिजली के केबल में शुक्रवार की सुबह चार बजे अचानक तकनीकी खराबी आ गयी. इसके चलते दिघवारा बिजली सब स्टेशन के अधीन कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. बिजली गुल रहने के कारण आम लोगों को दैनिक क्रियाकलापों के लिए पानी तक नसीब नहीं हो सका. बिजली और पानी की अनुपलब्धता के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई. नौकरी पेशा लोगों और महिलाओं को भी दैनिक कार्यों को निपटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. अधिकांश घरों के मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य बिजली संचालित उपकरण शो पीस बन गये. पानी की कमी के चलते कई जगहों पर लोगों ने चापाकल के पानी का सहारा लिया. सरकारी और निजी विद्यालयों में बच्चे गर्मी से परेशान नजर आये. आर्थिक रूप से संपन्न लोगों ने जहां ज���रेटर या अन्य वैकल्पिक साधनों से पानी भंडारित कर लिया, वहीं अन्य लोगों को बिजली की आपूर्ति बहाल होने तक का इंतजार करना पड़ा.
दोपहर दो बजे मिली राहत
विभाग के एसडीओ मो फिरोज अंसारी, जेइ राजेश कुमार व रणधीर कुमार सरीखे कर्मियों के प्रयास से दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति फिर से बहाल की गयी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. लंबी अवधि तक बिजली गुल रहने से बिजली उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला. उपभोक्ताओं का कहना था कि किसी भी तरह की तकनीकी खराबी आने पर विभाग के पदाधिकारी विद्युत आपूर्ति बहाल होने में लगने वाले समय की जानकारी किसी भी माध्यम से नहीं देते हैं, जिससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










