ePaper

डॉ हरेंद्र सिंह को ह्यूमेनिटेरियन अवॉर्ड-2025 से किया गया सम्मानित

Updated at : 22 Oct 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ हरेंद्र सिंह को ह्यूमेनिटेरियन अवॉर्ड-2025 से किया गया सम्मानित

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि एवं रेड क्रॉस सोसाइटी जूनियर के स्टेट कन्वेनर डॉ हरेंद्र सिंह को ह्यूमेनिटेरियन अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

छपरा. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि एवं रेड क्रॉस सोसाइटी जूनियर के स्टेट कन्वेनर डॉ हरेंद्र सिंह को ह्यूमेनिटेरियन अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें प्रदान किया. डॉ सिंह को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान, मानवीय दृष्टिकोण और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए दिया गया. उन्होंने दधीची देहदान समिति के माध्यम से अपना संपूर्ण अंगदान कर मानवता के प्रति असाधारण उदाहरण प्रस्तुत किया है. महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है. वे हर वर्ष अपने विद्यालय में 51 बालिकाओं का निःशुल्क नामांकन कर बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं. इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ स्माइल अहमद सहित अनेक अतिथि, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन