saran news : बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की ग्रामीणों ने उठायी आवाज

Updated:
विज्ञापन
saran news : बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की ग्रामीणों ने उठायी आवाज

saran news : बनने के तीन महीने बाद ही टूट गयीं दरियापुर प्रखंड की कई सड़कें

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड की कई सड़कों की हालत बरसात के बाद नाजुक बन गयी है. सुमेरपट्टी लोहच्छा सड़क तो पहली बरसात भी नहीं झेल पायी. बनने के तीन महीने के अंदर ही यह सड़क कई जगहों पर टूट गयी. यही हाल हरदेव बाबा मनसा बाबा पथ का भी है. यह सड़क तो बरसात में इतनी क्षतिग्रस्त हो गयी है कि पैदल चल पाना भी मुश्किल है. यह सड़क चर्चित हरदिया चंवर में स्थित है. बारिश के पानी के दबाव व बहाव के कारण चंवर में यही सड़क करीब डेढ़ सौ फुट तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. मानूपुर धर्मांगत सड़क की हालत भी काफी नाजुक है. यह सड़क दर्जनों स्थान पर टूट चुकी है. बड़े वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. साथ ही सड़क के किनारे काफी जंगली घास उग गये हैं, जिससे सड़क दिखायी भी नहीं देती है. इसकी शीघ्र मरम्मत होनी चाहिए. इस तरह से प्रखंड की करीब आधा दर्जन सड़कें बरसात में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिस पर आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के साथ कई बुद्धिजीवियों ने भी इन सड़कों की मरम्मत की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन