सारण: बैंक अधिकारी बता केवाईसी अपडेट के लिए फोन किया, लिंक भेज खाते से उड़ा लिये पांच लाख, जानिए पूरा मामला

Author Md Ayub|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
केवाईसी अपडेट के नाम पर 5.05 लाख की साइबर ठगी, एक लिंक ने दो लोगों के बैंक खाते कर दिए खाली

साइबर ठग का सांकेतिक फोटो.

सारण जिले में साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट के बहाने दो लोगों के बैंक खातों से 5 लाख 5 हजार 500 रुपये ठग लिए. ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और लिंक डाउनलोड करवाते ही पैसे उड़ा लिए.

विज्ञापन

Saran Cyber Crime News : सारण जिले में साइबर अपराधियों का नेटवर्क लगातार सक्रिय है. केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक ही वारदात में दो लोगों के बैंक खातों से 5 लाख 5 हजार 500 रुपये उड़ा लिए. मामले में सारण साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी पुनदेव राय ने साइबर थाना में दर्ज आवेदन में बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताते हुए फोन किया. उसने कहा कि बैंक खाते की केवाईसी अपडेट नहीं कराने पर खाता बंद हो जाएगा.

लिंक डाउनलोड करते ही ठगों ने खाते से कर ली अवैध निकासी

तकनीकी जानकारी नहीं होने के कारण पुनदेव राय अपने मित्र संजय सिंह के पास पहुंचे. ठग ने दोनों के मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने को कहा. लिंक डाउनलोड करते ही मोबाइल का नियंत्रण साइबर ठगों के हाथ में चला गया. कुछ देर बाद मोबाइल सामान्य हो गया, लेकिन तब तक दोनों के खातों से कई किस्तों में बड़ी रकम निकाल ली गई थी.

दो खातों से उड़ाए 5.05 लाख रुपये

पीड़ित के अनुसार, उनके सेंट्रल बैंक खाते से 3 लाख 22 हजार रुपये और उनके मित्र संजय सिंह के खाते से 1 लाख 83 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए. इस तरह साइबर ठगों ने कुल 5 लाख 5 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली. घटना के बाद जब दोनों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला.

साइबर थाना में केस दर्ज, जांच शुरू

पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सारण साइबर थाना कांड संख्या-113/26 दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Also Read : सारण: बालू पर खेलते समय हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की जान गई



विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन